स्टिंग ऑपरेशन को लेकर हमीद ने पीसीबी से माफी मांगी
हमीद ने ब्रिटिश समाचार पत्र 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' द्वारा कराए गए स्टिंग आपरेशन में स्पॉट फिक्सिंग मामले के आरोपी-मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमेर और कप्तान सलमान बट्ट के बारे में बयान दिया था।
हमीद ने हालांकि इसे लेकर इंकार किया था लेकिन इस कारण उन्हें इंग्लैंड दौरे के बाद से टीम से बाहर कर दिया गया था। हमीद ने शुक्रवार को पीसीबी की एक विशेष समिति के सामने पेश हुए और इस मामले में अपनी संलिप्तता को लेकर माफी मांगी।
हमीद ने कहा, "मुझे इसमें फंसाया गया था। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं। मुझे किसी भी अजनबी को साक्षात्कार नहीं देना चाहिए था। मैं उन सभी खिलाड़ियों से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरी वजह से ठेस पहुंची है।"
हमीद के अलावा स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया, पूर्व कप्तान शोएब मलिक और कामरान अकमल भी समिति के सामने पेश हुए। इन खिलाड़ियों ने समिति के सामने अपनी वित्तीय स्थिति और चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा भी रखा। समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से खिलाड़ियों से बात की।
समिति को इस बात का फैसला करना है कि लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे इन खिलाड़ियों को दोबारा पाकिस्तान के लिए खेलने का अधिकार दिया जाए या नहीं। पीसीबी ने इस सम्बंध में कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications