Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप : सस्ते दर पर उपलब्ध रहेगा टिकट

विश्व कप के निदेशक रत्नाकर शेट्टी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। शेट्टी ने कहा, "विश्व कप की केंद्रीय आयोजडन समिति (सीओसी) ने अपने अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान टिकटों के दर के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हम यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि विश्व कप के टिकटों की कीमत अपेक्षाकृत कम रहेगी, जिससे कि अधिकांश संख्या में दर्शक स्टेडियम का रुख कर सकेंगे।"

"हम चाहते हैं कि दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियमों तक पहुंचे और खेल, मीडिया और खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्था को देखें। हमारी कोशिश होगी कि प्रत्येक स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए सस्ती कीमत पर टिकट उपलब्ध रहे।"

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोगार्ट ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस विश्व कप का सफल आयोजन हो। लोगार्ट ने कहा, "हमारा मुख्य लक्ष्य विश्वस्तरीय विश्व कप है। विश्व कप हमारे लिए सबसे अहम आयोजन है और हम इसे हर हाल में सफल देखना चाहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:53 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+