वेस्टइंडीज में खेले गए 2007 विश्व कप में श्रीलंकाई टीम की बागडोर जयवर्धने के हाथ में थी।
भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में 19 फरवरी से विश्व कप का आयोजन किया जाएगा।
जयवर्धने ने कहा, "हम विश्व कप जीतने के लिए पूरा जोर लगा देंगे।" जयवर्धने ने कहा कि उनकी टीम उस समय एक-एक मैच पर ध्यान देगी।
जयवर्धने ने कहा, "मैं जानता हूं कि परिस्थितियां हमारी मददगार होंगी। हमें अपने घरेलू समर्थकों और पिचों का का फायदा मिलेगा लेकिन हमें मैदान पर संयम के साथ खेलना होगा। मुझे लगता है कि हमारे लिए विश्व कप जीतने का अच्छा मौका है।"
श्रीलंका ने 1996 में पाकिस्तान के लाहौर में खेले गए फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया को हराकर इस प्रतिष्ठत खिताब पर कब्जा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।