एडिलेड टेस्ट में बोलिंगर कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद से वह टीम से बाहर थे। चोटिल रेयान हैरिस की जगह बोलिंगर को फिर मौका दिया गया है।
न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के कोच मैथ्यू मोट को उम्मीद है कि बोलिंगर शानदार प्रदर्शन करने में जरूर कामयाब होंगे।
समाचार पत्र 'सिडनी मोर्निग हेराल्ड' ने मोट के हवाले से कहा, "यह अच्छी बात है कि एक बार फिर बोलिंगर पर विश्वास जताया गया है।"
आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर टेस्ट मैचों में लगातार अच्छे प्रदर्शन करते आए हैं।
पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।