भारतीय महिलाएं वेस्टइंडीज के साथ एकदिवसीय मुकाबलों के बाद तीन ट्वेंटी-20 मुकाबले भी खेलेंगी। पहला एकदिवसीय मुकाबला 10 जनवरी को मुम्बई में खेला जाएगा जबकि ट्वेंटी-20 मुकाबले 22-24 जनवरी के बीच अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
वेस्टइंडीज की टीम आठ जनवरी को बोर्ड अध्यक्ष एकादश के साथ मुम्बई में एक अभ्यास मैच खेलेगी।
भारतीय टीम इस प्रकार है : झूलन गोस्वामी (कप्तान), मिताली राज, पूनम राउत, हरमप्रीत कौर, रूमेली धर, अमिता शर्मा, अनाघा देशपांडे (विकेटकीपर), सोनिया दाबिर, डायना डेविड, गौहर सुल्ताना, रीमा मल्होत्रा, प्रियंका रॉय, समांथा लोबाटो, नेहा तनवर और स्नेहल प्रधान।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।