भारत के खिलाफ वनडे करियर का आगाज कर सकते हैं ताहिर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 12 जनवरी से खेली जानी है।
ताहिर अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) के उन नियमों को पहले ही पूरा कर चुके हैं जिसमें कहा गया है कि किसी भी खिलाड़ी को दूसरे देश की ओर से खेलने की अनुमति तभी दी जाती है जब वह अपने मूल देश में चार वर्ष से अधिक समय तकक्रिकेट नहीं खेला हो।
31 वर्षीय ताहिर ने 127 प्रथम श्रेणी मैचों में 530 विकेट झटके हैं। इसके अलावा ताहिर घरेलू मुकाबलों में विकेट झटकने के मामले में शीर्ष पर रहे हैं।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गेराल्ड मजोला ने कहा, "ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका को अपना घर बना लिया है और उन्होंने यहां की नागरिक से शादी की है। वह कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका के घरेलू मैचों में सर्वाधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाज रहे हैं और उनके साथी और प्रतिद्वंद्वी उनका सम्मान करते हैं।"
सीएसए के चयन समिति समन्वयक एंड्रयू हिल्डिच ने कहा, "केपटाऊन टेस्ट के लिए टीम तैयार है लेकिन भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में ताहिर पदार्पण कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications