यह इतिहास बनाने का मौका है : धौनी
भारतीय टीम को 2006-07 में भी कुछ इसी तरह के समीकरण से सामना हुआ था। उस समय भी भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं लेकिन निर्णायक मुकाबले में सफलता मेजबान टीम के हाथ लगी थी।
धौनी ने कहा कि डरबन में मिली जीत से टीम के खिलाड़ी काफी खुश हैं और श्रृंखला जीतने के लिए तैयार हैं।
धौनी ने कहा, "यह इतिहास बनाने का मौका है। हमने 2006 में जोहांसबर्ग में पहला टेस्ट मैच जीता था। हमारे खिलाड़ियों में प्रतिभा है और दक्षिण अफ्रीका में हमने सफलता दर्ज की है। मैं हमेशा कहता हूं कि हमें अतीत के बारे में नहीं बल्कि अगले पांच दिन के बारे में सोचना है।"
धौनी के मुताबिक इस समय भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी अच्छा हैं।
उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह अच्छी बात है कि हम जानते हैं कि हम दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला क्यों जीतना चाहते हैं। ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत बढ़िया है।"
सेंचुरियन टेस्ट में भारत को पारी और 25 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था वहीं डरबन टेस्ट में मेहमान टीम ने मेजबान को 87 रनों से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications