हॉलैंड की 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज बेरेंड वेस्जिक नए चेहरे हैं जबकि छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार विश्व कप में हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय चयनकर्ता डारिन मरे ने कहा, " मैं पिछले वर्ष टीम की सफलता से बेहद खुश हूं। वर्तमान में सम्पन्न हुई श्रृंखला से मैं प्रभावित हूं और उम्मीद करता हूं कि हमारी टीम विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
हॉलैंड की टीम इस प्रकार है : पीटर बोरेन (कप्तान), वेस्ले बारेसी (विकेटकीपर), मदासार बुखारी, अत्से बर्मन, टॉम कूपर, टॉम डे ग्रॉथ, एलेक्सी केरवेजी, ब्रैडले कर्गर, बरनार्ड लूट्स, अदील राजा, पीटर सीलार, एरिक स्वारस्किी, रयान टेन दोएस्टे, बेरेंड वेस्जिक और बास जूडेरेंट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।