प्रीमियर लीग : रूनी की जोरदार वापसी, युनाइडेट जीता
इंग्लिश प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को मैनचेस्टर युनाइटेड ने रूनी के एक गोल की मदद से वेस्ट ब्रोम क्लब को 2-1 से हरा दिया।
मैनचेस्टर युनाइटेड की ओर से रूनी ने मैच के तीसरे मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
इसके बाद युनाइटेड की ओर से दूसरा गोल जेवियर हर्नादिस ने 75वें मिनट में किया जबकि वेस्ट ब्रोम की ओर से एक मात्र गोल मोरिसन ने 14वें मिनट में किया।
मैनचेस्टर युनाइटेड ने अब तक 19 मैच खेले हैं जिसमें 11 में उसे जीत मिली है जबकि आठ मैच बराबरी पर छूटे हैं। मैनचेस्टर 41 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
जीत के बाद मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रबंधक सर एलेक्स फग्र्युसन ने कहा, "रूनी का खेल विश्व स्तरीय था। रूनी का टखना प्रत्येक मैच के साथ बेहतर होता जाएगा। वापसी के बाद उनका आत्मविश्वास देखने लायक था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications