स्वान पिछले वर्ष सबसे अधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाज थे और वह आस्ट्रेलिया दौरे पर आने से पहले न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के गेंदबाज हौरित्ज की गेंदबाजी वीडियो को देखकर अपनी तैयारी कर रहे थे।
स्वान का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि हौरित्ज को क्यों एशेज श्रृंखला से बाहर रखा गया।
समाचार पत्र 'एडिलेड नाउ' स्वान के हवाले से लिखता है, " मैं ईमानदारी से कहता हूं कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आस्ट्रेलियाई चयन समिति क्या कर रही है।"
स्वान का कहना है कि आस्ट्रेलियाई चयन समिति के कार्य करने का तरीका इंग्लैंड से अलग है।
स्वान ने कहा, " मैं नहीं जानता कि हौरित्ज को टीम में क्यों नहीं चुना गया। मैंने पहले भी कहा है कि मैं हौरित्ज का प्रशंसक हूं। हम दोनों ऑफ स्पिनर जो हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।