गेंदबाजी कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं मैक्ग्राथ
आस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूली को ब्रिस्बेन स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मुख्य कोच बनाया जाना है, ऐसे में टीम प्रबंधन को गेंदबाजी कोच की तलाश है लेकिन मैक्ग्राथ ने साफ तौर पर इस काम के लिए इंकार कर दिया है।
124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट लेने वाले मैक्ग्राथ ने हालांकि यह कहा है कि वह कोई स्थाई काम संभालने की जगह अपनी टीम को समय-समय पर मदद करते रहेंगे। इस क्रम में मैक्ग्राथ शनिवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पहुंचे और अपने साथियों को गेंदबाजी के गुर सिखाए।
मैक्ग्राथ ने कहा कि वह मौजूदा एशेज श्रृंखला में टीम की हार से निराश हैं। बकौल मैक्ग्राथ, "हमारी टीम एक समय विश्व की क्रिकेट महाशक्ति थी लेकिन आज इसकी हालत देखकर निराशा होती है। एशेज जीतकर हम अपनी प्रतिष्ठा बढ़ा सकते थे लेकिन इंग्लैंड ने हमें ऐसा नहीं करने दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications