केपटाऊन टेस्ट : अमला का अर्धशतक (लीड-6)
अमला ने अपने करियर के 19वें अर्धशतक के लिए 70 गेंदों का सामना किया और आठ चौके तथा एक छक्का लगाया। वह जैक्स कैलिस के साथ अब तक 66 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। कैलिस 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
मेजबान टीम ने अमला के अर्धशतक के साथ अपनी पहली पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। उसने अब तक एल्वीरो पीटरसन और कप्तान ग्रीम स्मिथ के विकेट गंवाए हैं।
पीटरसन का विकेट 34 रन के कुल योग पर गिरा था जबकि स्मिथ 17 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे थे।
अच्छे लय में दिख रहे पीटरसन को ईशांत शर्मा ने विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच कराया। पीटरसन 47 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बना सके।
बारिश और खराब रोशनी की आंखमिचौली के कारण इस मैच में अब तक दो बार बाधा पड़ चुकी है। इस कारण दूसरे सत्र की समाप्ति तक सिर्फ 27 ओवर का खेल संभव हो सका है।
सुबह के सत्र में बारिश के कारण खेल लगभग डेढ़ घंटे रुका रहा। भोजनकाल से पहले आई बारिश ने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया था। पहली बार खेल रोके जाने तक मेजबान टीम ने एक विकेट खोकर 21 रन बनाए थे।
मेजबान टीम ने स्मिथ के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया था। स्मिथ को जहीर खान ने पगबाधा आउट किया। स्मिथ ने छह रन बनाए।। यह विकेट 17 के कुल योग पर गिरा।
इससे पहले, धौनी ने 14 मैचों के बाद टॉस जीता और पिच की स्थिति को देखते हुए गेंदबाजी करने का फैसला किया।
यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि इसी मैच के आधार पर इस तीन मैचों की श्रृंखला के विजेता का फैसला होगा। फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
भारत ने डरबन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 87 रनों से जीता था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में पारी और 25 रनों से जीत हासिल की थी।
भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार कोई टेस्ट श्रृंखला जीतने की चुनौती है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच जीते हैं।
भारत ने इस मैच के लिए एक परिवर्तन किया है। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के स्थान पर गौतम गम्भीर की वापसी हुई है। गम्भीर चोट के कारण डरबन में नहीं खेल सके थे। मेजबान टीम बिना किसी परिवर्तन के उतरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications