कुन्टोरिस का मानना है कि पोंटिंग के टूटी अंगुली को पहले जैसी स्थिति में लाने के लिए ऑपरेशन सबसे बढ़िया उपाय है।
कुन्टोरिस ने कहा, " पोंटिंग की टूटी अंगुली का सोमवार को एक्स-रे कराया गया। इसमें पता चला कि बिना ऑपरेशन के वह जल्दी से जल्दी ठीक नहीं हो सकता। पोंटिंग का इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में खेल पाना तय नहीं है लेकिन वह अगले महीने से भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले विश्व कप तक फिट हो जाएंगे।"
पोंटिंग को यह चोट दो सप्ताह पहले एशेज श्रृंखला के अंतर्गत पर्थ टेस्ट मैच में कैच पकड़ने के दौरान लगी थी। चोट के कारण पोंटिंग श्रृंखला के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।