कप्तान बनना चाहता हूं : कुक

By Super

कुक ने कहा है कि मौजूदा कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के संन्यास लेने के बाद वह अपने देश की टीम का नेतृत्व करने की हसरत पालते हैं। कुक को बांग्लादेश दौरे में इंग्लिश टीम की कमान सौंपी गई थी।

समाचार पत्र 'द सन' ने कुक के हवाले से लिखा है, "कप्तान बनना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। यह बहुत रोचक काम है लेकिन मैं कप्तानी की इच्छा रखने के कारण खबरों में नहीं बने रहना चाहता। भविष्य कौन जानता है। चार महीने पहले सब कह रहे थे मैं एशेज में पारी की शुरुआत नहीं कर पाऊंगा। आलोचकों को झूठा साबित करना अच्छा लगता है।"

कुक ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है लेकिन फिलहाल उनका ध्यान पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट पर है। कुक ने कहा, "हम सबका ध्यान सिडनी टेस्ट पर है क्योंकि हमारे लिए श्रृंखला जीतना जरूरी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 3, 2011, 17:25 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+