लेह में जमा देने वाली सर्दी बरकरार
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी एम. एस. वानी ने बताया, "ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख क्षेत्र के लेह में यह शून्य से 23 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया जबकि कारगिल में तापमान शून्य से 18.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान क्रमश: 12.4 व 11.7 डिग्री दर्ज किया गया।"
उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में लोगों को फिलहाल सर्द हवाओं से निजात नहीं मिलने वाली है।
वानी ने बताया, "अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क व सर्द हवाओं का दौर बना रहेगा और रात में आसमान साफ रहने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट के आसार दिख रहे हैं।"
श्रीनगर में सर्द हवाओं और कड़ाके की ठंड की वजह से सोमवार सुबह ज्यादातर लोगों ने घर में रहना ही उचित समझा और इसके चलते सड़के सुनसान रहीं।
इंडो-एशियन एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications