खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरू में 8-9 जनवरी को होगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राजस्थान और पंजाब की टीम को मालिकाना हक के मुद्दे पर निष्कासित कर दिया था लेकिन बम्बई हाई कोर्ट से राहत मिलने के कारण इन दोनों टीमों के नीलामी में भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गवर्निंग काउंसिल बांद्रा-कुर्ला स्थित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के परिसर में करेगी।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के चौथे संस्करण की नीलामी में भारतीय और विदेशी करीब 350 क्रिकेटर शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।