खराब फार्म और फिटनेस को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चयनकर्ताओं ने यूसुफ को विश्व कप टीम से बाहर रखने का फैसला किया था लेकिन अब उन्हें इस टीम में जगह मिलने की संभावना बनती दिख रही है।
खराब फार्म के कारण यूसुफ को न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही क्रिकेट श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले यूसुफ ने दक्षिण अफ्रीका के साथ संयुक्त अरब अमीरात में खेली गई टेस्ट श्रृंखला से चोट का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था।
विश्व कप के लिए संभावित टीम की घोषणा मंगलवार को ही होनी है और इसमें यूसुफ को शामिल किया जाना तय माना जा रहा है। अफरीदी ने सोमवार को पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट के साथ मुलाकात में यूसुफ की पैरवी की थी। इसी के बाद चयनकर्ता अपना मत बदलते दिख रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।