एएसबी क्लासिक : मुश्किल जीत के साथ शारापोवा क्वार्टर फाइनल में
शारापोवा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की रेनाता वोराकोवा को 6-3, 7-5 से पराजित किया। बेल्जियम की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी यानिना विकमायेर को भी जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। विकमायेर ने जर्मनी की साबिनी लीसिक्सी को 6-2, 3-6, 6-2 से हराया।
ब्रिटेन की युवा खिलाड़ी हीथर वॉटसन भी अंतिम-8 में जगह बनाने में सफल रही हैं। 176वीं वरीयता प्राप्त हीथर ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो को 7-6 (7-5), 6-1 से हराया।
इसके अलाव रोमानिया की सिमोना हालेप तथा हंगरी की ग्रेटा अर्न भी आगे बढ़ने में सफल रही हैं। अर्न ने जहां स्वीडन की सोफिया अर्विडसन को 4-6, 7-5, 7-5 से हराया वहीं हालेप को अपनी प्रतिद्वंद्वी रूसी खिलाड़ी एलिना वेसनिना के चोटिल होने पर जीत मिली। मैच रोके जाने तक वेसनिना 2-6, 6-4, 4-0 से पिछड़ रही थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Wednesday, January 5, 2011, 14:25 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications