केपटाऊन टेस्ट : हरभजन ने पीटरसन को पेवेलियन लौटाया
पीटरसन तीसरे दिन की समाप्ति पर इसी योग पर नाबाद लौटे थे। तीसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने दो विकेट खोकर 52 रन बनाए थे।
मेजबान टीम ने तीन विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। हाशिम अमला दो रन बनाकर नाबाद हैं जबकि जैक्स कैलिस ने पांच रन बनाए हैं।
तीसरे दिन स्टंप्स तक मेजबान टीम ने कप्तान ग्रीम स्मिथ (29) और नाइटवॉचमैन पॉल हैरिस (0) के विकेट गंवाए थे। दोनों विकेट हरभजन ने लिए थे।
मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में कैलिस के 161 रनों की बदौलत 362 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 364 रन बनाकर दो रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही थी।
भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने 51 शतक लगाते हुए 146 रनों की पारी खेली थी जबकि गौतम गम्भीर ने 93 और हरभजन ने 40 रनों का योगदान दिया था।
मेजबान टीम ने अब तक 59 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने डरबन में खेला गया दूसरा टेस्ट जीता था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में पारी के अंतर से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications