कतर ओपन : फेडरर और नडाल की शानदार जीत
फेडरर ने कतर ओपन के पहले मुकाबले में हॉलैंड के क्वालीफायर खिलाड़ी थॉमस स्कूरेल को 7-6 (7-3), 6-3 से हराया जबकि नडाल ने स्लोवाकिया के कारोल बेक को 6-3, 6-0 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
फेडरर इस खिताब को 2005 और 2006 में जीत चुके हैं। फेडरर ने इस मैच के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट खेला जो उन्होंने पिछले दो यूएस ओपन, पिछले वर्ष शंघाई मास्टर्स और 2007 दुबई ओपन में खेला था।
'ट्वीनर' के नाम से मशहूर यह शॉट फेडरर अपने दो पैरों के बीच से निकालते हैं। जीत के बाद फेडरर ने कहा, " मेरे मुताबिक पहले सेट में स्कूरेल मुझसे बेहतर रहा और उसमें एक बेहतर खिलाड़ी बनने के गुण है। जो शॉट मैंने खेला वह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ शॉट था।"
दूसरी ओर, नडाल ने कहा, मैं अच्छा खेला। यह मेरे लिए सकारात्मक जीत है। वर्ष की शुरुआत मैंने जीत से की है जो मेरे लिए अच्छा है।" नडाल का दूसरे दौर में मुकाबला स्लोवाकिया के लुकास लेको से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications