रणजी ट्रॉफी : राजस्थान ने कसा शिकंजा (लीड-1)
सवाईमान सिंह स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में तमिलनाडु ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 190 रन बना लिए थे।
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (78) और कुथेथुरश्री वासुदेव दास (22) नाबाद लौटे। बद्रीनाथ ने 184 गेंदों पर 10 चौके लगाए हैं जबकि वासुदेवदास 54 गेंदों पर दो चौके लगा चुके हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज अरुण कार्तिक सात रनों के निजी योग पर दीपक चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए।
इसके बाद अभिनव मुकुंद ने पारी को सवांरने की कोशिश की लेकिन वह भी 43 के निजी योग पर पंकज सिंह की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। मुकुंद ने 99 गेंदों पर आठ चौके लगाए। मुकुंद ने बद्रीनाथ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े।
कप्तान दिनेश कार्तिक 60 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 28 रन बनाकर विवेक यादव की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। कार्तिक ने बद्रीनाथ के साथ मिलकर तीसरे विकेट लिए 46 रनों की साझेदारी की।
राजस्थान की ओर से पंकज, दीपक और विवेक ने एक-एक विकेट झटके।
इससे पहले, राजस्थान की ओर से तीसरे दिन की शुरुआत मंगलवार के नाबाद बल्लेबाज मेनारिया (88) और कानितकर (64) ने की। राजस्थान ने दूसरे दिन पांच विकेट के नुकसान पर 483 रन बनाए थे।
मेनारिया ने अपने कल के निजी योग में 18 रन जोड़कर 106 रन पर चंद्रशेखर गणपति की गेंद पर दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे। उन्होंने 189 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के लगाए।
कानितकर ने 191 गेंदों पर 13 चौके की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। मेनारिया और कानितकर ने छठे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी की।
पंकज सिंह को नौ रन के निजी योग पर गणपति ने बद्रीनाथ के हाथों कैच करवाया। चाहर चार रन बनाकर नाबाद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications