केपटाऊन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका (लीड-6)
बाउचर को 55 रनों के निजी योग पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पगबाधा आउट किया। बाउचर ने 82 गेंदों पर चार चौके लगाए। बाउचर ने कैलिस के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की।
मेजबान टीम ने दूसरी पारी में 241 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 239 रनों की हो गई है।
एश्वेल प्रिंस के रूप में दक्षिण अफ्रीका ने अपना छठा विकेट गंवाया। 22 रन बनाने वाले पिं्रस को ईशांत शर्मा ने 130 के कुल योग पर शांताकुमारन श्रीसंत के हाथों कैच कराया। 35 गेंदों पर दो चौके लगाने वाले प्रिंस ने जैक्स कैलिस के साथ छठे विकेट के लिए 32 रन जोड़े।
कैलिस 197 गेंदों पर छह चौके की मदद से 78 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि डेल स्टेन नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर कैलिस का साथ निभा रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट अब्राहम डिविलियर्स के रूप में गिरा। डिविलियर्स को 13 रन के निजी योग पर जहीर ने बोल्ड किया।
डिविलियर्स ने कैलिस के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े। डिविलियर्स ने 58 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका जड़ा। उनका विकेट 98 रन के कुल योग पर गिरा।
इससे पहले, भारतीय टीम ने हाशिम अमला के रूप में मेजबान टीम को चौथा झटका दिया था। हरभजन सिंह ने अपनी चौथी सफलता अर्जित करते हुए अमला को 64 रन के कुल योग पर वापसी की राह दिखाई।
भज्जी ने 53 के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज एल्वीरो पीटरसन (22) को पगबाधा आउट किया था। पीटरसन तीसरे दिन की समाप्ति पर इसी योग पर नाबाद लौटे थे।
तीसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने दो विकेट खोकर 52 रन बनाए थे। अमला एक रन बनाकर नाबाद लौटे थे लेकिन हरभजन ने उन्हें निजी योग में एक और रन जोड़ने के बाद क्लीन बोल्ड कर दिया।
मेजबान टीम ने अब तक 119 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। तीसरे दिन स्टंप्स तक मेजबान टीम ने कप्तान ग्रीम स्मिथ (29) और नाइटवॉचमैन पॉल हैरिस (0) के विकेट गंवाए थे। दोनों विकेट हरभजन ने लिए थे।
मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में कैलिस के 161 रनों की बदौलत 362 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 364 रन बनाकर दो रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही थी।
भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने 51 वां शतक लगाते हुए 146 रनों की पारी खेली थी जबकि गौतम गम्भीर ने 93 और हरभजन ने 40 रनों का योगदान दिया था।
तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने डरबन में खेला गया दूसरा टेस्ट जीता था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में पारी के अंतर से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications