आस्ट्रेलियन ओपन : सोमदेव को वाइल्डकार्ड से प्रवेश
सोमदेव पहली बार इस ग्रैंड स्लैम आयोजन में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। सोम के अलावा चीनी ताइपे की महिला खिलाड़ी काई चेन चांग को वाइर्ल्डकार्ड के जरिए मेलबर्न में खेलने का न्यौता मिला है।
आस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की योग्यता अधिक से अधिक 105वीं वरीयता है लेकिन सोमदेव का वरीयता क्रम 108 है। सोमदेव ने बीते वर्ष अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।
राष्ट्रमंडल खेलों का एकल खिताब जीतने के अलावा उन्होंने एशियाई खेलों का एकल खिताब जीता। वह शीर्ष-100 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय हैं।
सोमदेव और चांग के अल्वा फ्रांस से बेनोएट पेयर और वर्जीनीया रजानो तथा अमेरिका से रेयान हैरिसन और लाउरेन डेविस को वाइल्डकार्ड दिया गया है।
इसके अलावा आस्ट्रेलियन ओपन प्लेऑफ विजेता मेरिंको मैटोसेविक तथा ओलिविया रोगोवास्का को भी इस प्रतिष्ठित अयोजन में अपनी दावेदारी पेश करने का मौका मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications