केपटाऊन टेस्ट : गम्भीर का अर्धशतक, भारत ने बनाए 86 रन (लीड-3)
तीन मैचों की इस श्रृंखला में बुरी तरह नाकाम रहे राहुल द्रविड़ 18 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि पहली पारी में शतक से चूके गम्भीर ने एक छोर संभालते हुए 112 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 55 रन जोड़े हैं।
द्रविड़ ने 80 गेंदों पर एक चौका लगाया है। भारत ने 39 ओवर की बल्लेबाजी की है। भारत को जीत के लिए अब भी 254 रनों की जरूरत है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। पांचवें और आखिरी दिन भारत को अभी और 51 ओवरों का सामना करना है।
सहवाग 11 रन बनाकर मोर्न मोर्कल की गेंद पर ग्रीम स्मिथ के हाथों लपके गए। भारत का यह विकेट 27 रन के कुल योग पर गिरा। सहवाग ने अपनी छवि के विपरीत 40 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए।
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 362 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम सचिन तेंदुलकर के 146 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी में 364 रन बनाकर दो रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही थी।
इसके बाद मेजबान टीम ने जैक्स कैलिस (109 नाबाद) के 40वें टेस्ट शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी में 341 रन बनाकर भारत के सामने 340 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से दूसरी पारी में हरभजन सिंह ने सात विकेट लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications