एशियन कप फुटबाल : इतिहास भारत के साथ
भारत का पहला मैच सोमवार को विश्व कप खेल चुके आस्ट्रेलिया से होना है। ग्रुप-सी के मुकाबले के अलावा भारत को दक्षिण कोरिया और बहरीन से भिड़ना है।
भारत ने 2008 में आयोजित आठ देशों के एएफसी चैलेंज कप को जीतकर एशियन कप में खेलने का अधिकार हासिल किया है।
भारत ने इससे पहले 1984 में एशियन कप में हिस्सा लिया था लेकिन वह ग्रुप स्तर में पहुंचने में नाकाम रहा था। उससे 20 वर्ष पहले 1964 में भारत ने चुन्नी गोस्वामी के नेतृत्व में उपविजेता होने का गौरव हासिल किया था।
भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत मिलनी मुश्किल लग रही है लेकिन उसे अपने स्वर्णिम इतिहास के बूते आस्ट्रेलिया को हराने का प्रयास करना होगा।
20वीं शताब्दी के मध्य में भारत ने 1956 में खेले गए दोनों अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में आस्ट्रेलिया को हराया था। उस समय समर बनर्जी भारत के कप्तान थे।
भारत ने आस्ट्रेलिया के अलावा कोरिया को भी हराया है। उसने 1962 के एशियाई खेलों के फाइनल में कोरिया को 2-1 से हराकर दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता था। उस टीम के कप्तान गोस्वामी थे।
इंडो-एशियन न्जूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications