व्हाइट के हाथों में ट्वेंटी-20 टीम की कमान
श्रृंखला का पहला मुकाबला 12 जनवरी को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर 14 जनवरी को खेला जाएगा।
राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिच ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं माइकल क्लार्क ने ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
क्लार्क ने ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और उन्हीं की कप्तानी में टीम ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी। केमरन व्हाइट को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि टिम पेन को उपकप्तान बनाया गया है।"
क्लार्क ने कहा, "एशेज में मैंने अपने लिए जो मानक तय किए थे, उनके मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। यही कारण है कि मैं ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास लेकर पूरा ध्यान टेस्ट और एकदिवसीय मैचों पर लगाना चाहता हूं। मैं अपनी घरेलू टीम न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की ओर से अधिक से अधिक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना चाहता हूं जिससे मैं एक बेहतर टेस्ट क्रिकेटर बन सकूं।"
आस्ट्रेलिया की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : केमरन व्हाइट (कप्तान), टिम पेन (उपकप्तान), आरोन फिंच, डेविड हसी, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, स्टीफन ओ नीफ, जेम्स पैटिंसन, स्टीव स्मिथ, शॉन टेट, डेविड वार्नर और शेन वॉटसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications