Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्लार्क का ट्वेंटी-20 से संन्यास, टेस्ट पर देंगे ध्यान (लीड-1)

सिडनी में खेले गए पांचवें एशेज टेस्ट मैच में चोटिल रिकी पोंटिंग की जगह टीम का नेतृत्व करने वाले क्लार्क अपनी टीम की पारी और 83 रनों की हार से निराश दिखे।

क्लार्क का कहना है कि वह अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर लगाना चाहते हैं। क्लार्क पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला की आठ पारियों में मात्र एक अर्धशतक लगाने में सफल हुए।

समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' ने क्लार्क के हवाले से लिखा, "ट्वेंटी-20 मैचों में भी मेरा प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा इसलिए मुझे यह फैसला लेने में कठिनाई नहीं हुई। मैं बेहतर टेस्ट क्रिकेटर बनना चाहता हूं और टीम के लिए उप कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन करना चाहता हूं।"

क्लार्क ने कहा, "एशेज में मैंने अपने लिए जो मानक तय किए थे, उनके मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। यही कारण है कि मैं ट्वेंटी-20 क्रिकेट से संन्यास लेकर पूरा ध्यान टेस्ट और एकदिवसीय मैचों पर लगाना चाहता हूं।"

"मैं अपनी घरेलू टीम न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की ओर से अधिक से अधिक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना चाहता हूं जिससे मैं एक बेहतर टेस्ट क्रिकेटर बन सकूं।"

क्लार्क का कहना है कि वह हमेशा से अधिक से अधिक टेस्ट क्रिकेट खेलने के पक्ष में रहे हैं। क्लार्क ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सर्वप्रमुख है। यह मुझे सबसे अधिक संतोष प्रदान करता है।"

क्लार्क ने 34 ट्वेंटी-20 मैंचों में 103.17 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने 18 ट्वेंटी-20 मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की है जिसमें 12 मैचों में आस्ट्रेलिया को जीत मिली है।

क्लार्क की कप्तानी में आस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज में खेले गए ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई थी लेकिन इंग्लैंड के हाथों उसे हार मिली थी। इंग्लैंड ने चिर-प्रतिद्वंद्वी को हराकर पहली बार इस खिताब पर कब्जा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 7, 2011, 17:25 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+