विश्व के सबसे महंगे क्रिकेट लीग के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी आईपीएल-4 की नीलामी में खिलाड़ियों की बोली शनिवार और रविवार को लगेगी।
सैंट टेरेसा महिला कॉलेज की छात्राओं का कहना है कि वह कोच्चि की टीम में अपने घरेलू खिलाड़ी श्रीसंत को देखना चाहती हैं।
एक छात्रा ने कहा, "बेशक, हम कोच्चि टीम में श्रीसंत को देखना चाहते हैं इसके अलावा हम रणजी ट्रॉफी के कुछ खिलाड़ियों को देखना चाहते हैं जिनके करियर को आगे ले जाने में आईपीएल सही प्लेटफार्म साबित हो सकता है।"
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ज्यौफ लॉसन जिन्हें इस टीम के कोच के पद पर नियुक्त किया गया है, अपनी नई भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं।
एक समाचार चैनल से बातचीत में लॉसन ने कहा, " मैं अपनी नई जिम्मेदारी को सम्भालने के लिए तैयार हूं। मेरे लिए यह एक चुनौती है क्योंकि कोच्चि की टीम नई है और केरल के लोगों को इस टीम में लिए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम को जानने को लेकर बेसब्री से इंतजार है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।