हाल में आस्ट्रेलिया में पहली बार 2-1 से एकदिवसीय श्रृंखला जीतने वाली 11 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम के हिस्सा रहे स्पिन गेंदबाज सूरज रनदीव की जगह रंगना हेराथ पर चयनकर्ताओं ने विश्वास जताया है।
जयसूर्या और वास श्रीलंका के 30 सदस्यीय सम्भावित टीम के हिस्सा थे। ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
वास ने अपना अंतिम एकदिवसीय मैच अगस्त, 2008 में खेला था जबकि जयसूर्या ने दिसम्बर, 2009 में अपना अंतिम एकदिवसीय मैच खेला था।
विश्व कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी के नियम के अनुसार इन सभी टीमों को 19 दिसम्बर तक अपने सम्भावित खिलाड़ियों का ऐलान करना है जबकि अंतिम 15 खिलाड़ियों का फैसला 19 जनवरी से पहले होगा।
श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : कुमार संगकारा (कप्तान), महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, थिलिन समरवीरा, चमारा सिल्वा, चमारा कापूगेदारा, एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा पेरेरा, मुथैया मुरलीधरन, रंगना हेराथ, लसिथ मलिंगा, अजंथा मेंडिस, नुवान कुलशेकरा, दिलहारा फर्नान्डो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।