आईपीएल-4 : इंग्लिश खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर संदेह
भारतीय क्रिकेट कंर्ट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इंग्लिश खिलाड़ियों को अपने बारे में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जमा करने होंगे ।
बीसीसीआई के सचिव एन. श्रीनिवासन के मुताबिक, " इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ियों को पहले अपने बोर्ड से इजाजत लेनी होगी। इस सम्बंध में हमें ईसीबी के जवाब का इंतजार है।" नीलामी की प्रक्रिया शनिवार सुबह 11 बजे से बेंगलुरू में शुरू होगी।
आईपीएल के चौथे संस्करण में आईपीएल के पहले संस्करण के सबेस महंगे खिलाड़ी रहे स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन, इयोन मोर्गन, माइकल यार्डी, दिमित्री मासकारेंहास, रवि बोपारा और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन समेत कुल 37 इंग्लिश खिलाड़ी नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे।
बोली के लिए तैयार इंग्लिश खिलाड़ियों की सूची : केविन पीटरसन, इयोन मोर्गन, उस्मान अफजल, जेम्स एंडरसन, इयान बेल, इयान ब्लैकवेल, रवि बोपारा, टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट ब्रॉड, पॉल कोलिंगवुड, सामन जोंस, स्टीवन क्रॉफ्ट, जोए डेनली, वेस्ले जॉन, पॉल फ्रैंक्स, एंड्रयू गॉल,पॉल जेम्स, माइकल लंब, एडम लेथ, साजिद महमूद, दिमित्री मासकारेंहास, एंथनी मैक्ग्राथ, ग्राहम नेपियर, मोंटी पनेसर, मैट प्रायर, ओवैश शाह, अजमल सहजाद, एंड्रियन शंकर, जैक शांट्री, रेयान साइडबॉटम, ग्रेग स्मिथ, डेरेन स्टीवंस, ग्रीम स्वान, क्रिस ट्रेमलेट, जोनाथन ट्रॉट और माइकल यार्डी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications