आईपीएल के चौथे संस्करण के दौरान यह संयोग उस वक्त बना फ्रेंचाइजी टीम मुम्बई इंडियंस ने साइमंड्स को 3.91 करोड़ रुपये में खरीदने में कामयाब रहा। हरभजन सिंह पहले से ही इस टीम में कायम हैं।
साइमंड्स पिछले संस्करण में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। इस बार वह भज्जी के साथ अपनी टीम को जिताने का जिम्मा संभालेंगे।
ज्ञात हो कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने हर मुकाबले में भज्जी और साइमंड्स यदि टीम का हिस्सा होते हैं तो दोनों के बीच का संघर्ष दर्शकों के लिए रोमांच का विषय रहा करता है। पूर्व के कई ऐसे उदाहरण है जब दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ चुके हैं। ऐसे में भज्जी और साइमंड्स को साथ-साथ देखना आईपीएल में एक अलग ही रोमांच पैदा करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।