बेंगलुरू में दो दिनों तक चलने वाली नीलामी प्रक्रिया के पहले दिन शनिवार को गांगुली की किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने बोली नहीं लगाई उनके अलावा वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल भी नहीं बिके।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान रह चुके गांगुली ने अपना बेस प्राइज 200,000 डॉलर से बढ़ाकर 400,000 डॉलर कर दिया था। इसके बावजूद उम्मीद की जा रही थी कि गांगुली किसी न किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ने में कामयाब रहेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में शुमार किए जाने वाले गांगुली को आईपीएल के दूसरे संस्करण में केकेआर की टीम ने कप्तानी से हटा दिया था। इसके बाद आईपीएल के तीसरे संस्करण में कोच जॉन बुकानन के जाने के बाद केकेआर के नए कोच डेव व्हॉटमोर ने उन्हें कप्तान बनाने पर जोर दिया और गांगुली को फिर से टीम की कमान सौंपी गई थी।
उधर, वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। केकेआर की तरफ से गांगुली की कप्तानी में खेल चुके गेल भी शनिवार को हुई नीलामी के पहले चरण में किसी भी फ्रेंचाइजी को आकर्षित करने में नाकाम रहे।
गेल ने 2009-10 में केकेआर की ओर से खेले नौ मैचों में 158.69 की स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाए थे जिसमें 88 रन उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रहा था। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।