तीन वर्ष पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके लारा ने आईपीएल चार के जरिए क्रिकेट में वापसी की कोशिश की थी लेकिन उनकी उम्मीदों को उस समय करारा झटका लगा जब उन्हें नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी मालिकों ने उनके नाम पर बोली नहीं लगाई। लारा का बेस प्राइज 400,000 डॉलर था।
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज गिब्स पिछले वर्ष हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेले थे लेकिन इस बार उनकी बोली नहीं लगी है।
इसके अलावा इंग्लैंड के हरफनमौला ल्यूक राइट, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर, दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर मार्क बाउचर, आस्ट्रेलिया के ग्रीम मनाउ, श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो और न्यूजीलैंड के जेसी राइडर को कोई भी खरीददार नहीं मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।