आठ अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के इस सत्र में 10 टीमों के बीच 74 मैच होंगे। इस सत्र में दो नई टीमें कोच्चि और पुणे शामिल की गई हैं।
नीलामी के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़िओं को छोड़कर दुनियाभर के 353 खिलाड़ियों के लिए शनिवार और रविवार को बोली लगाई जाएगी।
प्रत्येक टीम अधिकतम 30 और न्यूनतम 16 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करेंगी।
विभिन्न टीमों के लिए नीलामी पर खर्च की अधिकतम राशि 90 लाख डॉलर पर सीमित की गई है। पिछले सत्र में खेल चुके खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखने के कारण मुम्बई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स जैसी टीमों के लिए अधिकतम राशि की सीमा और कम है।
अगले दो दिनों में लगने वाली बोलियों की कुल कीमत 7.5 करोड़ डॉलर हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*