केकेआर ने गम्भीर को 11.04 करोड़ रुपये में तथा युसूफ को 9.66 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले गम्भीर दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम तथा युसूफ राजस्थान रॉयल्स की टीम में थे।
मुम्बई इंडियंस के लिए खेलने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान को आरसीबी ने 4.14 करोड़ रुपये में खरीदा लिया।
डेक्कन चाजर्स ने इंग्लैंड के खिलाड़ी केविन पीटरसन को 2.99 करोड़ रुपये में खरीदा है। पीटरसन इससे पहले आरसीबी के लिए खेल रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर को राजस्थान रॉयल्स ने 4.6 करोड़ रुपये में खरीदा है। श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को आरसीबी ने 2.9 करोड़ रुपये में खरीदा है।
उल्लेखनीय है कि इस बार आईपीएल में कुल 10 टीमें शामिल हैं और 353 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*