For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल-4 : गम्भीर सबसे महंगे खिलाड़ी, नहीं बिके लारा, गांगुली (लीड-2)

By Super

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा और उनके हमवतन विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल समेत कई अन्य खिलाड़ियों की बोली लगाने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई।

पिछले वर्ष दिल्ली डेयर डेविल्स की कप्तानी कर चुके भारतीय खिलाड़ियों में सबसे महंगे खिलाड़ी गम्भीर के बाद ट्वेंटी-20 के विशेषज्ञ माने जाने वाले हरफनमौला यूसुफ पठान रहे। यूसुफ को केकेआर ने 9.66 करोड़ रुपए में खरीदा। यूसुफ इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते रहे हैं।

भारतीय क्रिकट टीम से बाहर चल रहे कर्नाटक के विस्फोटक बल्लेबाज रोबिन उथप्पा और रोहित शर्मा की बोली ने भी सबको चौंकाया। उथप्पा को नई नवेली फ्रेंचाइजी पुणे ने 9.66 करोड़ रुपए में खरीदा। ज्ञात हो कि उथप्पा का बेस प्राइज 90 लाख रुपए था। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए खेलते रहे हैं।

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा। रोहित इससे पहले डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते रहे हैं। रोहित का बेस प्राइज 90 लाख रुपए था।

खराब फॉर्म और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे तेज गेंदबाज इरफान पठान को दिल्ली डेयरडविल्स ने 8.74 करोड़ रुपए में खरीदा। इरफान इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते रहे हैं।

पिछले वर्ष किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से फ्लॉप रहे युवराज सिंह को सहारा पुणे वॉरियर्स ने 8.28 करोड़ रुपए में खरीदा। पिछले वर्ष मुम्बई इंडियंस की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले झारखण्ड के बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरभ तिवारी अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से बल्लेबाजी करेंगे। तिवारी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7.36 करोड़ रुपए में खरीदा।

पिछले वर्ष राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले हरफनमौला रविंद्र जडेजा को कोच्चि टीम ने खरीदा। कोच्चि ने जडेजा को 4.37 करोड़ रुपए में खरीदा।

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.14 करोड़ रुपए में खरीदा। कार्तिक पिछले वर्ष दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेले थे।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्ट्राइक गेंदबाज जहीर खान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने 4.14 करोड़ रुपए में खरीदा। जहीर पिछले सत्र में मुम्बई इंडियंस की ओर से खेले थे।

तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को कोच्चि की फ्रेंचाइजी ने 4.14 करोड़ रुपए में खरीदा। श्रीसंत इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते रहे हैं। पिछले वर्ष मुम्बई इंडियस की ओर से खेल चुके हरफनमौला अभिषेक नायर को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3.86 करोड़ रुपए में खरीदा।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह को कोच्चि की टीम ने 2.30 करोड़ रुपए की ऊंची बोली लगाकर खरीदा। आरपी इससे पहले डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते रहे हैं। आरपी ने आईपीएल 2009 में सर्वाधिक 38 विकेट झटके थे।

भारतीय टीम की 'दीवार' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ 2.30 करोड़ रुपए में बिके। द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। द्रविड़ इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के लिए खेलते रहे हैं।

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज वी.वी.एस.लक्ष्मण को कोच्चि टीम ने 1.84 करोड़ रुपए में खरीदा। लक्ष्मण इससे पहले डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते रहे हैं।

पिछले वर्ष मुम्बई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले शिखर धवन को हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स ने 1.38 करोड़ रुपए में खरीदा।

भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम में लगभग साढ़े छह वर्ष बाद वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को कोच्चि ने 1.33 करोड़ रुपए में खरीदा। पार्थिव पिछले वर्ष चेन्नई के लिए खेले थे।

पिछले वर्ष राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले नमन ओझा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.24 करोड़ रुपए में खरीदा।

बंगाल के विकेटकीपर वृद्धिमान साहा को 46 लाख रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। साहा इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेले थे।

विदेशी खिलाड़ियों में सर्वाधिक बोली आस्ट्रेलिया के हरफनमौला डेविड हसी की लगी। हसी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.44 करोड़ रुपए में खरीदा। डेविड पिछले वर्ष कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल चुके हैं।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने को आईपीएल की नई नवेली फ्रेंचाइजी कोच्चिी ने 6.9 करोड़ रुपए में खरीदा। जयवर्धने इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते रहे हैं।

हाल में भारत के साथ सम्पन्न हुई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला जैक्स कैलिस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5.06 करोड़ रुपए में खरीदा। कैलिस इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से खेल चुके हैं।

आस्ट्रेलिया के ट्वेंटी-20 स्पेशलिस्ट केमरन व्हाइट को डेक्कन चार्जर्स ने 5.06 करोड़ रुपए में खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5.06 करोड़ रुपए में खरीदा। डिविलियर्स इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते रहे हैं।

श्रीलंका के हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज को सहारा पुणे वॉरियर्स ने 4.37 करोड़ रुपए में खरीदा। मैथ्यूज इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल चुके हैं।

आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.14 करोड़ रुपए में खरीदा है। गिलक्रिस्ट इससे पहले डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर को राजस्थान रॉयल्स ने 4.6 करोड़ रुपये में खरीदा है। टेलर पिछले वर्ष रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के लिए खेले थे।

आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला एंड्रयू सायमंड़्स को मुम्बई इंडियंस ने 3.91 करोड़ रुपए में खरीदा है। सायमंड्स इससे पहले डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते रहे हैं।

श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा को डेक्कन चार्जर्स ने 3.22 करोड़ में खरीदा। संगकारा पिछले वर्ष किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले थे।

डेक्कन चाजर्स ने इंग्लैंड के खिलाड़ी केविन पीटरसन को 2.99 करोड़ रुपये में खरीदा है। पीटरसन इससे पहले आरसीबी के लिए खेल रहे थे।

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को आरसीबी ने 2.9 करोड़ रुपए में खरीदा है। दिलशान पिछले वर्ष दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान डेनियल विटोरी को 2.53 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। विटोरी पिछली बार दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ को पुणे वॉरियर्स ने 2.30 करोड़ रुपए में खरीदा। स्मिथ इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते रहे हैं।

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम को कोच्चि की टीम ने 2.18 करोड़ रुपए में खरीदा। मैक्लम इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते रहे हैं।

आस्ट्रेलिया के हरफनमौला जेम्स होप्स को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.61 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि उनके हमवतन विकेटकीपर टिम पेन को पुणे ने 1.24 करोड़ रुपए में खरीदा। होप्स किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल चुके हैं।

वेस्टइंडीज के हरफमनौला ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने 92 लाख रुपए में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के डेविड जैकब्स को मुम्बई इंडियंस ने 87.4 लाख रुपए में खरीदा।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान साकिब अल हसन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1.95 करोड़ रुपए में खरीदा। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1.84 करोड़ रुपए में खरीदा।

आस्ट्रेलिया के मिस्टर क्रिकेट के नाम से विख्यात माइकल हसी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.95 करोड़ रुपए में खरीदा। हसी पिछले वर्ष भी चेन्नई के लिए खेले थे।

आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1.84 करोड़ रुपए में खरीदा। मार्श पिछले वर्ष भी पंजाब के लिए खेले थे।

आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1.49 करोड़ में खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका के वामहस्त बल्लेबाज जेपी ड्यूमिनी को हैदराबाद ने 1.38 करोड़ रुपए में खरीदा। ड्यूमिनी इससे पहले मुम्बई इंडियंस की ओर से खेलते रहे हैं।

आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टिव स्मिथ को कोच्चि की फ्रेंचाइजी ने 92 लाख रुपए में खरीदा वहीं न्यूजीलैंड के हरफनमौला जेम्स फ्रेंकलिन को मुम्बई इंडियस ने 46 लाख रुपए में खरीदा।

जिन खिलाड़ियों की बोली नहीं लग सकी उनमें गांगुली, लारा और गेल के अलावा बांग्लादेश के तमीम इकबाल, श्रीलंका के चामरा कापूगेदारा, अजंता मेंडिस, दिलहारा फर्नान्डो, इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, ल्यूक राइट, मैट प्रायर, दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर, हर्शल गिब्स, न्यूजीलैंड के जेसी राइडर और आस्ट्रेलिया के ग्रीम मनाउ का नाम शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:54 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+