दूसरी ओर, सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वेस्टइंडीज के दो पूर्व कप्तानों ब्रायन लारा के लिए नीलामी के पहले दिन शनिवार को कोई भी खरीददार नहीं मिला।
नीलामी की अगली बोली रविवार को लगाई जाएगी। नीलामी में इस बार दो फ्रेंचाइजी टीमें पहली बार हिस्सा ले रही हैं जिसमें कोच्चि और सहारा पुणे वॉरियर्स की टीम शामिल हैं।
गम्भीर के अलावा हरफनमौला यूसुफ पठान को भी केकेआर ने ही खरीदा। यूसुफ की बोली 9.66 करोड़ रुपए लगी जबकि रोबिन उथप्पा को भी 9.66 करोड़ रुपए में सहारा पुणे वॉरियर्स ने खरीदा।
रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा। खराब फॉर्म और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे तेज गेंदबाज इरफान पठान को दिल्ली डेयरडविल्स ने 8.74 करोड़ रुपए में खरीदा।
पिछले वर्ष किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से फ्लॉप रहे युवराज सिंह को सहारा पुणे वॉरियर्स ने 8.28 करोड़ रुपए में खरीदा।
पिछले वर्ष मुम्बई इंडियंस की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले झारखण्ड के बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरभ तिवारी अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से बल्लेबाजी करेंगे। तिवारी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7.36 करोड़ रुपए में खरीदा।
हरफनमौला रविंद्र जडेजा को 4.37 करोड़ रुपए में कोच्चि टीम ने खरीदा। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.14 करोड़ रुपए में खरीदा।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्ट्राइक गेंदबाज जहीर खान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने 4.14 करोड़ रुपए में खरीदा।
तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को कोच्चि की फ्रेंचाइजी ने 4.14 करोड़ रुपए में खरीदा। हरफनमौला अभिषेक नायर को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3.86 करोड़ रुपए में खरीदा।
भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह को कोच्चि की टीम ने 2.30 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा।
भारतीय टीम की 'दीवार' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ 2.30 करोड़ रुपए में बिके। द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज वी.वी.एस.लक्ष्मण को कोच्चि टीम ने 1.84 करोड़ रुपए में खरीदा।
पिछले वर्ष मुम्बई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले शिखर धवन को हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स ने 1.38 करोड़ रुपए में खरीदा।
भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम में लगभग साढ़े छह वर्ष बाद वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को कोच्चि ने 1.33 करोड़ रुपए में खरीदा। नमन ओझा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.24 करोड़ रुपए में खरीदा।
बंगाल के विकेटकीपर वृद्धिमान साहा को 46 लाख रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरी दा।
विदेशी खिलाड़ियों में सर्वाधिक बोली श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने पर लगी। उन्हें आईपीएल की नई नवेली फ्रेंचाइजी कोच्चिी ने 6.9 करोड़ रुपए में खरीदा। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला डेविड हसी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.44 करोड़ रुपए में खरीदा।
दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला जैक्स कैलिस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5.06 करोड़ रुपए में खरीदा। आस्ट्रेलिया के ट्वेंटी-20 स्पेशलिस्ट केमरन व्हाइट को डेक्कन चार्जर्स ने 5.06 करोड़ रुपए में खरीदा।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5.06 करोड़ रुपए में खरीदा।
श्रीलंका के हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज को सहारा पुणे वॉरियर्स ने 4.37 करोड़ रुपए में खरीदा।
आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.14 करोड़ रुपए में खरीदा है।
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रॉस टेलर को राजस्थान रॉयल्स ने 4.6 करोड़ रुपये में खरीदा है। टेलर पिछले वर्ष रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के लिए खेले थे।
आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला एंड्रयू सायमंड़्स को मुम्बई इंडियंस ने 3.91 करोड़ रुपए में खरीदा है।
श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा को डेक्कन चार्जर्स ने 3.22 करोड़ में खरीदा।
डेक्कन चाजर्स ने इंग्लैंड के खिलाड़ी केविन पीटरसन को 2.99 करोड़ रुपये में खरीदा है।
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को आरसीबी ने 2.9 करोड़ रुपए में खरीदा है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान डेनियल विटोरी को 2.53 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ को पुणे वॉरियर्स ने 2.30 करोड़ रुपए में खरीदा।
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम को कोच्चि की टीम ने 2.18 करोड़ रुपए में खरीदा।
आस्ट्रेलिया के हरफनमौला जेम्स होप्स को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.61 करोड़ रुपए में खरीदा जबकि उनके हमवतन विकेटकीपर टिम पेन को पुणे ने 1.24 करोड़ रुपए में खरीदा।
वेस्टइंडीज के हरफमनौला ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने 92 लाख रुपए में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के डेविड जैकब्स को मुम्बई इंडियंस ने 87.4 लाख रुपए में खरीदा।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान साकिब अल हसन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1.95 करोड़ रुपए में खरीदा। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1.84 करोड़ रुपए में खरीदा।
आस्ट्रेलिया के मिस्टर क्रिकेट के नाम से विख्यात माइकल हसी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.95 करोड़ रुपए में खरीदा।
आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1.84 करोड़ रुपए में खरीदा।
आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1.49 करोड़ में खरीदा।
दक्षिण अफ्रीका के वामहस्त बल्लेबाज जेपी ड्यूमिनी को हैदराबाद ने 1.38 करोड़ रुपए में खरीदा।
आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टिव स्मिथ को कोच्चि की फ्रेंचाइजी ने 92 लाख रुपए में खरीदा वहीं न्यूजीलैंड के हरफनमौला जेम्स फ्रेंकलिन को मुम्बई इंडियस ने 46 लाख रुपए में खरीदा।
दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन को डेक्कन चार्जर्स ने 5.5 करोड़ रुपए में खरीदा वहीं मुरलीधरन को कोच्चि ने 5.1 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी नई नवेली टीम में शामिल किया।
पिछले वर्ष दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल चुके तेज गेंदबाज डर्क नैन्स को तीन करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा। ली के हमवतन विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल को 2.2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा वहीं न्यूजीलैंड के आरोन फिंच को भी डेयरडेविल्स ने 1.4 करोड़ रुपए में हासिल किया।
स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा को 2.3 करोड़ रुपए में हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स ने खरीदा जबकि ईशान्त शर्मा को 2.1 करोड़ रुपए और लेग स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को 1.4 करोड़ रुपए में चार्जर्स ने ही खरीदा।
लेग स्पिनर पीयूष चावला को 4.1 करोड़ रुपए में जबकि तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को 3.7 करोड़ रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।
स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.9 करोड़ में जबकि डगलस बोलिंगर को 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा।
स्पिन गेंदबाज रोमेश पवार को 82.8 लाख रुपए में कोच्चि की फ्रेंचाइजी ने खरीदा। तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को 3.9 करोड़ रुपए में जबकि नाथन मैक्लम को 46 लाख रुपए में सहारा पुणे वॉरियर्स ने खरीदा।
जिन खिलाड़ियों की बोली नहीं लग सकी उनमें गांगुली, लारा और गेल के अलावा बांग्लादेश के तमीम इकबाल, श्रीलंका के चामरा कापूगेदारा, अजंता मेंडिस, दिलहारा फर्नान्डो, इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, ल्यूक राइट, मैट प्रायर, दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर, हर्शल गिब्स, न्यूजीलैंड के जेसी राइडर और आस्ट्रेलिया के ग्रीम मनाउ का नाम शामिल हैं।
किस टीम को कौन सा खिलाड़ी मिला :
राजस्थान रॉयल्स : रॉस टेलर , जोहान बोथा , राहुल द्रविड़ और पॉल कोलिंगवुड।
कोच्चि : रविंद्र जडेजा, पार्थिव पटेल, माहेला जयवर्धने, शांताकुमारन श्रीसंत, आर. पी. सिंह, ब्रेंडन मैक्लम, वी. वी. एस. लक्ष्मण, मुथैया मुरलीधरन, रमेश पवार, स्टीव स्मिथ और ब्रैड हॉज।
किंग्स इलेवन पंजाब : स्टुअर्ट ब्रॉड, अभिषेक नायर, डेविड हसी, दिनेश कार्तिक, एडम गिलक्रिस्ट, अभिषेक नायर, रेयान हैरिस, प्रवीण कुमार और पीयूष चावला।
मुम्बई इंडियंस : डेविड जैकब्स, रोहित शर्मा, एंड्रयू साइमंड्स और जेम्स फ्रेंकलिन।
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गम्भीर, यूसुफ पठान, जैक्स कैलिस, शाकिब अल हसन, ब्रैड हैडिन, ब्रेट ली और मनोज तिवारी।
डेक्कन चार्जर्स : कैमरन व्हाइट, कुमार संगकारा, केविन पीटरसन, शिखर धवन, जे. पी. ड्यूमिनी, डेल स्टेन, ईशान्त शर्मा, अमित मिश्रा और प्रज्ञान ओझा।
दिल्ली डेयरडेविल्स : जेम्स होप्स, इरफान पठान, नमन ओझा, डेविड वार्नर, मोर्न मोर्कल और आरोप फिंच।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : सौरभ तिवारी, अब्राहम डिविलियर्स, जहीर खान, तिलकरत्ने दिलशान, डेनियल विटोरी, डिर्क नेंस और चेतेश्वर पुजारा।
सहारा पुणे वारियर्स : टिम पेन, रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, एंजेलो मैथ्यूज, ग्रीम स्मिथ, आशीष नेहरा, कैलम फग्युर्सन और नाथन मैक्लम।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।