कोच्चि टीम ने आस्ट्रेलिया के माइकल क्लींगर को 75,000 डॉलर में खरीदा है। क्लींगर की आधार कीमत 20,000 डॉलर है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लोउ विन्सेंट को भी कोई खरीददार नहीं मिला है। विन्सेंट की आधार कीमत 50,000 डॉलर है।
कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने हॉलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी रेयान टेन दोएस्चेत को 150,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा है। नीलामी में सफल बोली पाने वाले रेयान हॉलैंड के पहले खिलाड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।