पॉवेल और सिमंस की आधार कीमत 50,000 डॉलर थी जबकि मार्शल और समरवीरा ने अपनी आधार कीमत 100,000 डॉलर तय की थी।
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रामनरेश सरवन को भी कोई खरीददार नहीं मिला है। पिछले आईपीएल में पंजाब के लिए खेल चुके सरवन ने अपनी आधार कीमत 100,000 डॉलर रखी थी।
इसके अलावा बांगलादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल को भी कोई खरीददार नहीं मिला है। मुम्बई इंडियंस के लिए खेल चुके अशरफुल ने अपनी आधार कीमत 50,000 डॉलर रखी थी।
एशेज में नाकाम रहे आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूज को भी कोई खरीददार नहीं मिला है। ह्यूज ने अपना आधार कीमत 100,000 डॉलर रखी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।