इन दोनों ने अपनी आधार कीमत 50,000 डॉलर रखी थी। इसके अलावा न्यूजीलैड के गेंदबाज डेरिल टफी को भी कोई खरीददार नहीं मिला। टफी की आधार कीमत 100,000 डॉलर थी।
इंग्लैंड के गेंदबाज साजिद महमूद को भी खरीददार नहीं मिला। महमूद ने अपनी आधार कीमत 100,000 रखी थी।
कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिन्सन को 100,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा है। पैटिन्सन की यही आधार कीमत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।