जयसूर्या को मुम्बई इंडियंस ने बीते सत्र में 975,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा था लेकिन इस बार उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। तेज गेंदबाज चामिंडा वास को भी कोई खरीददार नहीं मिला है। वास पिछले वर्ष हैदाराबाद डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेले थे।
इससे पहले, इन दोनों खिलाड़ियों को भारतीय उपमहाद्वीप में अगले महीने आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप से श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम से भी बाहर कर दिया गया था। जयसूर्या और वास श्रीलंका के 30 सदस्यीय सम्भावित टीम के हिस्सा थे। ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मखाया एंटिनी, इंग्लैंड के गेंदबाज रेयान साइडबॉटम और एशेज में चमकने वाले इंग्लिश गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट को भी कोई खरीददार नहीं मिला है। ट्रेमलेट और एंटिनी की आधार कीमत 100,000 डॉलर थी जबकि साइडबॉटम ने अपनी आधार कीमत 200,000 डॉलर रखी थी।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट, आस्ट्रेलिया के साइमन कैटिच, आस्ट्रेलिया के ब्रायस मैक्गैन, दक्षिण अफ्रीका के नील मैकेंजी को कोई खरीददार नहीं मिला है। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रामनरेश सरवन को भी कोई खरीददार नहीं मिला है।
इसके अलावा बांगलादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल को भी कोई खरीददार नहीं मिला है। मुम्बई इंडियंस के लिए खेल चुके अशरफुल ने अपनी आधार कीमत 50,000 डॉलर रखी थी।
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज आंद्रे नेल और न्यूजीलैंड के इयान बटलर को भी कोई खरीददार नहीं मिला है। दोनों की आधार कीमत 50,000 डॉलर थी।
बांग्लादेश के अब्दुर रज्जाक, आस्ट्रेलिया के जेवियर डोर्थी, आस्ट्रेलिया के ही जेसन क्रेजा, जिम्बाब्वे के रे प्राइस को कोई खरीददार नहीं मिला है। रज्जाक, क्रेजा और प्राइस की आधार कीमत 50,000 डॉलर थी जबकि डोर्थी ने अपनी आधार कीमत 100,000 डॉलर तय की थी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लोउ विन्सेंट को भी कोई खरीददार नहीं मिला है। विन्सेंट की आधार कीमत 50,000 डॉलर है।
रिकाडरे पावेल, वेस्टइंडीज के जेवियर मार्शल, लिंडल सिमंस और श्रीलंका के थिलन समरवीरा को कोई खरीददार नहीं मिला है। पॉवेल और सिमंस की आधार कीमत 50,000 डॉलर थी जबकि मार्शल और समरवीरा ने अपनी आधार कीमत 100,000 डॉलर तय की थी।
एशेज में नाकाम रहे आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूज को भी कोई खरीददार नहीं मिला है। ह्यूज ने अपना आधार कीमत 100,000 डॉलर रखी थी। इनके अलावा शिवनारायण चंद्रपॉल, टिम साउदी, फरवीज महारूफ आदि जैसे खिलाड़ियों को खरीददार नहीं मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।