बीते वर्ष कोलकाता नाइट राइर्ड्स के लिए खेलने वाले मुर्तजा ने अपनी आधार कीमत 100,000 डॉलर रखी थी। इसके अलावा इंग्लैंड के गेंदबाज अजमल शाहजाद, दक्षिण अफ्रीका के युसुफ अब्दुल्ला और श्रीलंका के इसुरू उदाना को भी खरीददार नहीं मिले।
श्रीलंका के सूरज लोकमल और दक्षिण अफ्रीका के थायरॉन हेन्डरसन के लिए भी बोली नहीं लगी।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज अल्फांसो थॉमस को पुणे वारियर्स टीम ने 100,000 डॉलर में खरीदा है। अल्फांसो की आधार कीमत 50,000 डॉलर थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।