चेन्नई सुपर किंग्स ने हालांकि आस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेले को 50,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा है लेकिन उस्मान अफजल, एथंनी मैक्ग्राथ, श्रीलंका के थरंगा पारानाविताना और पहले ही टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर का विकेट लेने वाले आस्ट्रेलियाई पीटर जार्ज के लिए भी बोली नहीं लगाई गई है।
बांग्लादेश के सैयद रसेल, दक्षिण अफ्रीका के रॉबर्ट फ्राइलिंक, वेस्टइंडीज के डांजा हयात, आस्ट्रेलिया के मार्क लेविस और इंग्लैंड के साइमन कुक के लिए भी बोली नहीं लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।