उनादकत को टीम में लेने से अकरम खुश : नाइट राइडर्स
नाइट राइडर्स ने 250,000 डॉलर में रविवार को आईपीएल-4 के लिए उनादकत को अपने साथ जोड़ा। वेंकी ने कहा कि अकरम चाहते थे कि उनादकत को टीम में बनाए रखा जाए क्योंकि उनके मुताबिक वह एक स्तरीय गेंदबाज हैं।
19 वर्षीय उनादकत ने बीते महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था लेकिन वह सफल नहीं हो सके थे।
वेंकी ने कहा, "हम उनादकत को अपने साथ जोड़कर खुश हैं। अकरम भी इससे खुश हैं क्योंकि वह सही मायने में चाहते थे कि उनादकत को टीम में रखा जाए। मेरे लिहाज से अकरम ने ही उन्हें भारत के लिए खेलने के लायक बनाया है।"
नाइट राइडर्स ने चौथे संस्करण के लिए गौतम गम्भीर, यूसुफ पठान, जैक्स कैलिस, ब्रेट ली और इयोन मोर्गन के रूप में बड़े खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई है। इसके अलावा उसने बीते सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले लक्ष्मीपति बालाजी को भी अपने साथ जोड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications