मिस्बाह ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया
पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में फिरकी गेंदबाज अब्दुर रहमान, तेज गेंदबाज उमर गुल और वहाब रियाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।
मिस्बाह का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी टीम मैच के तीसरे दिन रविवार को जीत जाएगी क्योंकि मैच में अभी दो दिन शेष थे।
मिस्बाह ने कहा, "मुझे विश्वास नहीं था कि हम तीसरे दिन ही जीत जाएंगे क्योंकि विकेट सपाट और धीमा था। इस विकेट पर बल्लेबाजों को आउट करना आसान काम नहीं था। हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किए, जिसकी बदौलत हमें जीत मिली।"
मिस्बाह का कहा, "हमारे गेंदबाजों का लक्ष्य लाइन लेंथ बरकरार रखना था और विपक्षी टीम को कम से कम स्कोर पर आउट करना था। यह विकेट बहुत धीमा था, जिसके चलते रन बनाना आसान काम नहीं था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications