स्टायरिश की आधार कीमत 100,000 डॉलर थी। जिम्बाब्वे के एल्टन चिगुम्बुरा, मुम्बई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी डिल्लन डयू पेरेज और न्यूजीलैंड के ग्रांट इलियट को कोई खरीददार नहीं मिला है।
चेन्नई टीम ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनहास को 100,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा है। हिल्फेनहास की यही आधार कीमत थी।
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल को कोई खरीददार नहीं मिला है। साथ ही दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला रस्टी थेरॉन को भी कोई खरीददार नहीं मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।