ट्वेंटी-20 : भारत के 2 विकेट पर 81 रन (लीड-1)
रोहित शर्मा 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि युवराज सिंह छह गेंदों में एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित ने 21 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 14 रन की साझेदारी हो चुकी है।
सलामी बल्लेबाज विराट कोहली को 28 रन के निजी योग पर जोहान बोथा ने बोल्ड किया। कोहली ने 19 गेंदों पर पांच चौके लगाए।
मुरली विजय 12 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 14 रन बनाकर तेज गेंदबाज वायने पार्नेल की गेंद पर वान वेक को कैच दे बैठे। कोहली और विजय ने पहले विकेट के लिए 18 रन जोड़े।
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी का अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके एंटिनी अंतिम बार दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय जर्सी में मैदान में हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का यह पांचवां ट्वेंटी-20 मुकाबला है। भारत ने तीन मैच जीते हैं जबकि एक में उसकी हार हुई है। दक्षिण अफ्रीकी धरती पर दोनों टीमों की यह तीसरी भिड़ंत है।
भारत ने 2006 में जोहांसबर्ग में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान टीम को छह विकेट से हराया था जबकि 2007 में उसने डरबन में ही खेले गए दूसरे मुकाबले में 37 रनों से जीत हासिल की थी।
वर्ष 2010 में सात मैच खेलकर चार में जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया 2011 में अपना पहला ट्वेंटी-20 मैच खेल रही है। 2010 में उसे तीन बार हार का भी सामना करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications