For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल-4 : डेनियल ने मारी बाजी, गांगुली और लारा की फिर नहीं लगी बोली (राउंडअप)

By Super

नीलामी के पहले दिन शनिवार को दरकिनार किए गए भारतीय टीम के बल्लेबाज मोहम्मद कैफ और स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक की आखिरकार दूसरे दिन बोली लग ही गई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की आज भी किसी ने बोली नहीं लगाई।

तेज गेंदबाज उमेश यादव को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 750,000 डॉलर में खरीदा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को मुम्बई इंडियंस ने 700,000 डॉलर में खरीदा। कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने लक्ष्मीपति बालाजी के लिए 500,000 डॉलर की बोली लगाई।

दिल्ली डेयरडेविल्स ने भारत के वेणुगोपाल राव के लिए 700,000 डॉलर की बोली लगाई। बीते सत्र में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलने वाले राव की आधार कीमत 100,000 थी। राव में दिल्ली के अलावा कोच्चि टीम ने रुचि दिखाई थी।

कोच्चि टीम ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार को 475,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा जबकि स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक को सहारा वॉरियर्स पुणे ने 400, 000 डॉलर में खरीदा।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज अशोक डिंडा के लिए 375,000 डॉलर की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट को राजस्थान रॉयल्स ने 300, 000 डॉलर में खरीदा वहीं पुणे वारियर्स टीम ने आस्ट्रेलिया की अंडर-19 ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान माइकल मार्श को 290,000 डॉलर खर्च करते हुए अपने साथ जोड़ लिया।

कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन को रॉयल चैलेंजर्स ने 260,000 डॉलर में खरीदा है। मिथुन की आधार कीमत 100,000 डॉलर थी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी को 240,000 डॉलर खर्च करते हुए अपने साथ जोड़ लिया है।

पुणे वारियर्स टीम ने दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला खिलाड़ी वायने पार्नेल को 160,000 डॉलर में खरीदा।

भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने 130,000 डॉलर में खरीदा वहीं फाफ डू प्लेसिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने 120,000 डॉलर में खरीदा।

तेज गेंदबाज क्लिंट मैके को मुम्बई इंडियंस ने 110,000 डॉलर में खरीदा जबकि वेस्टइंडीज के गेंदबाज जिरोम टेलर को पुणे ने 100,000 डॉलर में अपना बनाया।

तेज गेंदबाज पंकज सिह को राजस्थान रॉयल्स ने 95,000 डॉलर में खरीदा वहीं कोच्चि ने आस्ट्रेलिया के लिए ट्वेंटी-20 क्रिकेट खेलने वाले स्टीवन ओ'कीफ को 20,000 डॉलर में खरीदा।

ओ' कीफ की आधार कीमत भी यही थी। बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने आस्ट्रेलिया के ल्यूक पोमरबैक को 50,000 डॉलर में खरीदा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 200,000 डॉलर खर्च करते हुए न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिश को अपने साथ जोड़ लिया है। स्टायरिश की आधार कीमत 100,000 डॉलर थी।

चेन्नई टीम ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनहास को 100,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा है। हिल्फेनहास की यही आधार कीमत थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने दक्षिण अफ्रीका में अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकत को 250,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ लिया है। बीते सत्र में नाइट राइर्ड्स के लिए खेलने वाले उनादकत की आधार कीमत 50,000 डॉलर थी।

डेक्कन चार्जर्स ने तेज गेंदबाज मनप्रीत गोनी को 290,000 डॉलर में खरीद लिया है। 50,000 डॉलर आधार कीमत वाले गोनी बीते सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने हरफनमौला खिलाड़ी जोगिंदर शर्मा को 150,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ लिया है।

2007 में आयोजित विश्व कप में भारत की जीत में अहम किरदार निभाने वाले जोगिंदर बीते सत्र में भी चेन्नई के लिए खेले थे लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस बार उन्होंने अपनी आधार कीमत 100,000 डॉलर रखी थी।

दिल्ली की टीम ने आस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू मैक्डोनाल्ड को 80,000 डॉलर पर खरीद लिया है। मैक्डोनाल्ड की आधार कीमत 50,000 डॉलर है।

कोच्चि टीम ने आस्ट्रेलिया के हरफनमौला जॉन हेस्टिंग्स को उनकी आधार कीमत 20,000 डॉलर में खरीदा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा को 100,000 डॉलर में खरीदा है। कुलसेकरा पहली बार आईपीएल में खेलेंगे।

चौथे संस्करण की दो दिवसीय नीलामी में कुल 125 खिलाड़ियों की बोली लगी। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या सहित कुल 228 खिलाड़ी फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में असफल रहे।

नीलामी में कुल 353 खिलाड़ियों को उतारा गया था। नीलामी में फ्रेंचाइजी टीमों को 80.28 मिलियन डॉलर खर्च करना था। दो दिवसीय नीलामी के बाद फ्रेंचाइजी टीमों के पास 9.68 मीलियन डॉलर शेष हैं।

दो दिवसीय नीलामी में सर्वाधिक बोली भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज गौतम गम्भीर की लगी। गम्भीर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने शनिवार को 11.04 करोड़ रुपये में खरीदा था। उपमहाद्वीप में सर्वाधिक बोली श्रीलंका के बल्लेबाज माहेला जयवर्धने की लगी। जयवर्धने को कोच्चि ने 6.9 करोड़ रुपये में खरीदा था।

किस टीम को कौन सा खिलाड़ी मिला :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर- तिलकरत्ने दिलाशान, जहीर खान, अब्राहम डिविलियर्स, डेनियल विटोरी, सौरभ तिवारी, डर्क नैंस, चेतेश्वर पुजारा, चार्ल्स लैंग्वेल्ट, अभिमन्यु मिथुन, जॉन वांडर वाथ, नुवान प्रदीप, जोनाथन वांडियर और मोहम्मद कैफ।

कोलकाता नाइटराइडर्स- गौतम गम्भीर, यूसुफ पठान, जैक्स कैलिस, मनोज तिवारी, शकीब अल हसन, ब्रेट ली, इयोन मोर्गन, ब्रैड हैडिन, लक्ष्मीपति बालाजी, जयदेव उनादकट, रेयान डेन डेसेट और जेम्स पैटिंसन।

दिल्ली डेयरडेविल्स- इरफान पठान, डेविड वार्नर, नमन ओझा, जेम्स होप्स, मोर्न मोर्कल, आरोन फिंच, अजीत अगरकर, अशोक डिंडा, मैथ्यू वेड, उमेश यादव, वान वांडर मर्व, वेणुगोपाल राव, ट्रेविस ब्रिट, कोलिन इन्ग्राम और रॉबर्ट फ्रेकलिक।

हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स- डेनियल क्रिश्चियन, डेल स्टेन, प्रज्ञान ओझा, केविन पीटरसन, कैमरन व्हाइट, कुमार संगकारा, जेपी ड्यूमिनी, ईशान्त शर्मा, अमित मिश्रा, शिखर धवन, मनप्रीत गोनी, क्रिस लीन, जुआन थेरॉन और माइकल लंब।

राजस्थान रॉयल्स - रॉस टेलर, राहुल द्रविड़, जोहान बोथा, पॉल कोलिंगवुड, शॉट टेट और पंकज सिंह।

किंग्स इलेवन पंजाब- एडम गिलक्रिस्ट, पीयूष चावला, अभिषेक नायर, प्रवीण कुमार, शॉन मार्श, डेविड हसी, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट ब्रॉड, रेयान हैरिस, दिमित्री मैस्कारेंहास और नाथन रिमिंग्टन।

मुम्बई इंडियंस -रोहित शर्मा, एंड्रयू सायमंड्स, डेविड जैकब्स, जेम्स फ्रेंकलिन, मुनाफ पटेल, मूसी हेनरिक्स और एडियन बिजार्ड।

चेन्नई सुपर किंग्स - रविचंद्रन अश्विन, डगलस बोलिंगर, माइकल हसी, ड्वेन ब्रावो, वृद्धिमान साहा, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, स्कॉट स्टायरिस, जोगिंदर शर्मा, नुवान कुलसेकरा, सुदीप त्यागी, जॉर्ज बेले और फाफ डू प्लेसिस।

कोच्चि- मुथैया मुरलीधरन, शांताकुमारन श्रीसंत, माहेला जयवर्धने, रविंद्र जडेजा, वी.वी.एस.लक्ष्मण, ब्रेंडन मैक्लम, रुद्रप्रताप सिंह, ब्रैड हॉज, पार्थिव पटेल, रमेश पवार, स्टीव स्मिथ, विनय कुमार, थिषिरा पेरेरा और माइकल क्लिंगर।

सहारा पुणे वॉरियर्स- युवराज सिंह, ग्रीम स्मिथ, रोबिन उथप्पा, टिम पेन, मुरली कार्तिक, एंजेलो मैथ्यूज, आशीष नेहरा, कैलम फग्र्युसन, नाथन मैक्लम, वायने पार्नेल, जिरोम टेलर, अल्फॉसो थॉमस और जेसी राइडर।

इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:54 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+