आईपीएल के चौथे संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के अंतिम दिन उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम पूरी तरह पारदर्शिता बरतना चाहते हैं।"
अमीन ने अपने बगल में खड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मालिक विजय माल्या और किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया की ओर इशारा करते हुए कहा, "यह अच्छा होगा कि आप यह प्रश्न टीमों के मालिकों से पूछें।"
श्रीनिवासन जो कि एक टीम के मालिक होने के साथ ही आईपीएल को संचालित करने वाली बीसीसीआई के सचिव हैं। उनकी इस दोहरी भूमिका से जुड़े एक प्रश्न का अमीन जवाब दे रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।