एशियन कप फुटबाल : सीरिया की जीत में अब्देल रज्जाक चमके
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक, अल रय्यान स्टेडियम में खेले गए ग्रुप 'बी' मुकाबले में सीरिया ने रविवार को सउदी अरब को 2-1 से हरा दिया।
इस जीत के साथ सीरिया तीन अंकों के साथ अपने ग्रुप में अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।
सीरिया इससे पहले एशियन कप फुटबाल टूर्नामेंट में चार बार हिस्सा ले चुका है और उसे चारों बार पहले दौर से ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।
सीरिया की 24 मुकाबलों में यह दूसरी जीत है जबकि 1976 के बाद यह उसकी पहली जीत है।
सीरिया की ओर से अब्देल रज्जाक अल हुसैन ने मैच के 37वें और 63वें मिनट में गोल किए जबकि सऊदी अरब की ओर से एकमात्र गोल तैसीर अल जसीम ने 59वें मिनट में गोल किया।
एक अन्य मुकाबले में जापान और जोर्डन के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Monday, January 10, 2011, 14:00 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications